Mahindra XUV700 EV, 500KM रेंज, धमाकेदार फीचर्स और जबरदस्त लुक के साथ मचाएगी तहलका

Published On: June 18, 2025

Mahindra XUV700 EV : भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट इन दिनों तेजी से पॉपुलर हो रहा है। पेट्रोल-डीजल की महंगाई और पर्यावरण को लेकर बढ़ती चिंता ने ऑटोमोबाइल कंपनियों को ईवी टेक्नोलॉजी की ओर मोड़ दिया है। Mahindra XUV e.8 यानी XUV700 EV की लॉन्चिंग की खबरों ने ऑटो बाजार में हलचल मचा दी है। यह कार न केवल अपने दमदार लुक और परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में है, बल्कि इसकी शानदार रेंज और मॉर्डन टेक्नोलॉजी फीचर्स इसे Tata Safari EV के लिए एक कड़ा कॉम्पिटिटर बनाते हैं।

500 किलोमीटर की संभावित रेंज, एडवांस फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन इसे सीधे तौर पर मार्केट का गेमचेंजर बना सकते हैं। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लेकर AI बेस्ड कनेक्टेड सिस्टम तक, Mahindra XUV700 EV उन सभी तकनीकों से लैस होगी, जो एक लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी में अपेक्षित होती हैं। इसने पहले ही EV प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर लिया है, खासकर उन लोगों का जो लॉन्ग रेंज और स्टाइल दोनों चाहते हैं।

मॉर्डन डिजाइन और बोल्ड एक्सटीरियर से बनेगी भीड़ की नजर

Mahindra XUV700 EV का फ्रंट प्रोफाइल एलईडी हेडलाइट्स के साथ एकदम फ्यूचरिस्टिक दिखाई पड़ता है, जबकि रियर में स्पोर्टी टेललाइट्स और स्लीक डिजाइन इसे एक प्रीमियम टच देते हैं। बड़ी फ्रंट ग्रिल और अलॉय व्हील्स के साथ इसका लुक एक बोल्ड और मस्कुलर अपील देता है, जो शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक इसे अलग पहचान देगा।

इंटीरियर की बात करें तो इसमें मिलने वाला स्पेशियस केबिन, प्रीमियम मैटेरियल्स और लेटेस्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम यात्रियों को हर यात्रा में एक लग्जरी एक्सपीरियंस देगा। ड्राइवर और पैसेंजर्स दोनों के लिए इसमें पर्याप्त स्पेस और कम्फर्ट मौजूद रहेगा, जो इसे एक फैमिली फ्रेंडली कार भी बनाता है।

धांसू परफॉर्मेंस और दमदार रेंज की पूरी गारंटी

Mahindra XUV700 EV में कंपनी एक हाई-कैपेसिटी बैटरी पैक देने वाली है, जिसे एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा जाएगा। इसकी रेंज की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार एक बार चार्ज पर 500 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे Tata Safari EV जैसी गाड़ियों से मुकाबले में काफी आगे ले जाता है।इतना ही नहीं, इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी जिससे बैटरी कुछ ही समय में लगभग 80% तक चार्ज हो जाएगी।

भरपूर टेक्नोलॉजी फीचर्स से लैस होगी XUV700 EV

XUV700 EV को टेक्नोलॉजी के मामले में बिल्कुल भविष्य के लिए तैयार किया गया है। इसमें मिलने वाला बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम न केवल एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा, बल्कि वॉइस असिस्टेंस और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी इसके अनुभव को और खास बनाएगा।

साथ ही इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एडवांस नेविगेशन और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। एक विशाल पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम साउंड सिस्टम और एडवांस सेफ्टी फीचर्स इसे एक कंप्लीट फैमिली ईवी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कीमत और लॉन्च की उम्मीदें बढ़ा रहीं उत्सुकता

हालांकि अभी Mahindra ने XUV700 EV की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे दिसंबर 2025 के आसपास इंडियन मार्केट में ये देखने को मिल सकती है। XUV700 EV की संभावित कीमत ₹35 लाख से ₹40 लाख के बीच हो सकती है, जो इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में सीधा मुकाबला देने वाली कार बना देती है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment