झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इस साल के परीक्षा परिणाम की तारीख घोषित कर दी है। लाखों छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 30 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
इस बार भी परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी होंगे। सबसे पहले साइंस स्ट्रीम के छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा, इसके बाद क्रमश: आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण डालकर चेक कर सकेंगे। परिणाम जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा।
JAC Board Result 2025
झारखंड बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस वर्ष 11 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक चली थीं। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थी और 12वीं की परीक्षा भी 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच संपन्न हुई थी। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित करी गई थीं।
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी जानकारी रखें तैयार
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। इसके बिना रिजल्ट देख पाना संभव नहीं होगा, इसलिए सभी विद्यार्थी अभी से यह जानकारी तैयार रखें।
How to Check Jharkhand Board Exam Result Hindi
Jharkhand 10th -12th Board Exam Result 2025 चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- अपना 10वी और 12वी का परिणाम जांचने के लिए छात्रों को सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर JAC 10th Result 2025 या फिर Jharkhand Board 12th Result 2025 का लिंक दिखेगा, उसे ओपन करे।
- अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Jharkhand Board Exam Passing Marks Full Detail
छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। यदि कोई छात्र किसी एक विषय में फेल होता है तो उसे 5% अनुग्रह अंक दिए जा सकते हैं। दो विषयों में फेल होने पर 3% ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे।
Jharkhand Board Division System इस प्रकार है:
- 75% से ऊपर: Distinction
- 60% से ऊपर: First Division
- 45% से 60%: Second Division
- 33% से 45%: Third Division